''एक ऐसी चिडिया जो स्कूल जाती है। प्रार्थना में शामिल होती है। पढाई करती है। मध्यान्ह भोजन करती है। बच्चों के साथ खेलती है।'' इस चिडिया का नाम है रमली। याद आया......। जी हां, पिछले साल मार्च महीने में ही मैंने इस चिडिया पर एक पोस्ट डाली थी, इस चिडिया के करतबों को लेकर, एक चिडिया जो करती है पढाई।
उस समय कुछ ब्लागर मित्रों ने और कुछ अन्य दोस्तों ने मुझसे कहा था कि यदि संभव हो तो इसका वीडियो भी यहां दूं। तब से कोशिश कर रहा था, अब लगभग एक साल बाद इसका वीडियो यहां अपलोड कर रहा हूं। आप वीडियो का मजा लें और ऊपर दिए लिंक में जाकर इस चिडिया की कहानी भी पढ सकते हैं.......
